बांका (चांदन):बचपन से पढ़ाई के दौरान शुरू हुआ प्यार का सफर पति पत्नी बनने तक चलता रहा।गुरुवार देर शाम लालपुर शिव मंदिर में प्रेमी,प्रेमिका में दोनों पक्ष के स्वजन औऱ ग्रामीणों के समक्ष शादी कराकर मामले को रफादफा किया गया। बताया जाता है कि आनन्दपुर ओपी के बारने ग्राम निवासी गुलाब कुमार का अपने ही गांव की एक लड़की से स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही प्रेम हो गया था।यह मामला कई बर्षो तक लगातार चलता रहा। और जब बात शादी तक पहुंची तो परिवार के लोग बाधक बन गये। जब परिवार में बात नही बनी तो लड़की ने खुद फैसला लेने का निर्णय लिया औऱ परिवार को दरकिनार कर तीन अगस्त को खुद अपने प्रेमी गुलाब कुमार के घर चली आयी। बाद में लड़की के घर से गायब होने पर उसके स्वजनों अपने सभी रिस्तेदारो के साथ खोज करने में लग गए। बाद में पता चला कि लड़की गुलाब कुमार के घर खुद आयी है। इसकी सूचना पर पुलिस ने दोनों को गुलाब के घर से बरामद कर थाना भी लाया । जहां दोनों ने स्वेच्छा से एक साथ रहने की बात बताई।इस बात को लेकर दोनों पक्षो के बीच एक पंचायत का निर्णय लिया।जहां दोनों पक्षो के स्वजन एवं अन्य पंचों की सहमति से प्रेमी औऱ प्रेमिका के बीच शादी करने का निर्णय लेकर बिना कोई देर किये लालपुर गांव के शिव मंदिर में शादी कर दिया गया।इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष हेमराज कुमार यादव,विनोद यादव,मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।शादी के बाद दोनों पक्ष के अविभावकों ने कहा कि अपने बच्चे की ही खुशी में अपनी खुशी देखते है।
