बांका (चांदन):चांदन-सिमुलतला सीमा पर बसा मोहनपुर गांव की एक महिला ने पारिवारिक विवाद के कारण कीट नाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसे बेहोशी की गंभीर हालत में चांदन अस्पताल लाया गया। जहां जाफी विलम्ब से चिकित्सक के आने के बाद उसकी जांच की गई। और काफी खराब हालत देख उसे देवघर रेफर कर दिया गया।चिकित्सक के अनुसार उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि जमुई जिले के मोहनपुर निवासी नागेश्वर ठाकुर की पत्नी रंजु देवी 25 बर्ष अपने ससुराल में रहती थी जबकि उसके पति नागेश्वर ठाकुर कोलकाता में काम करता था। दो दिन पूर्व ही उसका पति कोलकाता से घर आया था।किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गयी। औऱ उसकी पत्नी ने घर मे रखा कीट नाशक दवा खा लिया।जिसकी जानकारी घर वाले को होते ही उसे पुलिस के डर से चांदन अस्पताल लाया गया।जहां से उसे देवघर रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि रंजु देवी को अमित कुमार 5 बर्ष औऱ सुमित कुमार 3 बर्ष का दो पुत्र भी है। इस संबंध में स्थानीय थाने को कोई जानकारी नही दिया गया है।
महिला ने कीट नाशक खा कर किया आत्महत्या काप्रयास,देवघर रेफर
byआमोद कुमार दुबे
-
0
