सभी उपस्वास्थ्य केंद्र को जल्दी चालू किया जाएगा-बीडीओ

 बांका (चांदन): प्रखंड क्षेत्र में अधिक से अधिक वैक्सीन लोगो को मिले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग एवं प्रखंड प्रशासनिक अधिकारी की ओर से जन जागरूकता अभियान चलाकर जिला अधिकारी के निर्देश पर कई पंचायत के दर्जनों गांवों में आंगनवाड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र को चिन्हित कर लोगों को इसके लिए जागरूक करने के साथ  वैक्सीनेशन भी कराया जा रहा है। वहीं समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर भैरोगंज तक जाने के लिए कोई रास्ता उपलब्ध नही होने को लेकर बीडीओ काफी नाराज दिखे औऱ  स्थानीय मुखिया  सुरेश यादव से मिलकर बातचीत किया गया। औऱ जल्द से जल्द इस सेंटर के लिए रास्ता उपलब्ध कराने को कहा।इस केंद्र पर जाने के लिए बीडीओ को अपने वाहन से उतर के पगडंडी के सहारे जाना पड़ा जहां उपस्थित लोगों को रास्ते बनाने को लेकर भरोसा दिया। इसी बीच कुसुमजोरी पंचायत के उपकेंद्र कुसोना को बंद पाया गया। साथ ही वहां 12 वर्ष पहले बने उपकेंद्र में अतिक्रमण का भंडार देख बीडीओं राकेश कुमार ने उस केंद्र को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ प्रखंड में  सभी बन्द पड़े उपस्वास्थ्य को चिकित्सा प्रभारी से पूरी जानकारी लेकर अविलम्ब चालू करने का प्रयास किया जाएगा। जिससे हर उपस्वास्थ्य केंद्र से लोगो को स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post