भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

 भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट 

कटोरिया से अरविंद प्रताप सिंह का रिपोर्ट

 कटोरिया थाना क्षेत्र के  बाघमारी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों द्वारा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी की गुहार लगाई गई है। जिसमें एक पक्ष से गांव की बसंती देवी, मुन्नी देवी, गीता देवी, गुनरी देवी, रीता देवी, कबूतरी देवी, कंचन देवी, लता देवी एवं जयंती देवी ने संयुक्त रूप से थाना में आवेदन देकर बताया है कि गुरुवार रात गांव के शंकर तुरी, गौरी तुरी, पारस तुरी, संजीत तुरी, भूदेवी तुरी, रिंकू देवी सहित 9 लोगों ने घर में घुसकर मारपीट एवं तोड़फोड़ की। आवेदिका बसंती तुरी के गले से 10 भर चांदी की जेवर छीन ली। साथ ही घर के पास बंधे सभी जानवर की रस्सी खोल दी। इधर दूसरे पक्ष से रिंकू देवी ने बसंती देवी, गणेश तुरी सहित छह लोगों पर मारपीट एवं छिनतई का आरोप लगाया है।फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post