बकाया पैसा मांगने पर की मारपीट

 बकाया पैसा मांगने पर की मारपीट 

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

कटोरिया थाना क्षेत्र के सठीयारी गांव में बकाया पैसा मांगने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर गांव के सुधीर यादव ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी की गुहार लगाई है। जिसमें अपने पिता भरत यादव, बड़े भाई उमाशंकर यादव एवं भाभी रिंकू देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है। आवेदक ने बताया है कि गुरुवार रात दोनों नामजद पिता एवं भाई बकाया पैसा देने की बात की कहकर धोखे से घर में बुला लिया तथा मारपीट की। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post