बेवजह मारपीट को लेकर आवेदन

 बेवजह मारपीट को लेकर आवेदन

कटोरिया से  अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

 कटोरिया थाना क्षेत्र के असनातरी गांव में बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाते हुए गांव के प्रदीप यादव की पत्नी बेबी देवी ने थाना में आवेदन दिया है। जिसमें गांव के ही केलु यादव व उसके तीन पुत्र किश्नदेव यादव, पलटन यादव एवं संतोष यादव को नामजद अभियुक्त बनाया है। आवेदिका ने बताया है कि शुक्रवार को उसका पति गांव के ही भूमेश्वर यादव के घर गया था। इसी दौरान नामजद सभी अभियुक्त आए और बेवजह पति के साथ मारपीट करने लगे। हो- हल्ला सुनकर आवेदिका बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post