सुख समृद्धि के लिए पांच दिवसीय महामृत्युंजय जाप सैदपुर में प्रारंभ

रजौन(बांका): तिलकपुर पंचायत अंतर्गत सैदपुर- सिंगरपुर गांव में  अमन-चैन सुख समृद्धि के लिए सावन मास के शुभ अवसर पर बुधवार से पांच दिवसीय महामृत्युंजय जाप प्रारंभ हो गया है।महा मृत्युंजय अखंड जाप गांव स्थित शिवालय परिसर में प्रारंभ हुआ है।महामृत्युंजय जाप रजौन उत्तरी जिला परिषद संभावित प्रत्याशी गुड़िया देवी एवं उनके पति विनोद उर्फ मुकेश सिंह,पुत्र प्रशांत कुमार सफलता में लगे हुए हैं।महामृत्युंजय जाप कराने में आचार्य अनिरुद्ध झा के नेतृत्व में पंडित अनुज झा,ब्रजेश,त्रिपुरारी,मितेश,नवीन, गौतम एवं पंडित प्रीतम झा जुटे हुए है।महामृत्युंजय जाप, हवन यज्ञ,मंगल आरती विसर्जन के साथ 8 अगस्त को संपन्न हो जाएगा।महामृत्युंजय जाप से  सैदपुर सिंगरपुर सहित आसपास के गांव का वातावरण हर्षित और गुंजयमान हो रहा है।

रिपोर्ट:- के आर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post