रजौन,(बांका):बुधवार को मुख्य सड़क मार्ग बाराहाट से पुनसिया तक में थाना क्षेत्र में जिला खनन पदाधिकारी अवधेश कुमार और संजय प्रसाद ने रजौन बाराहाट पुलिस के नेतृत्व में पुनसिया बाजार के समीप तीन और बाराहाट थाना क्षेत्र के मोती हाट धर्म कांटा के समीप तीन कुल छह ओवरलोडिंग बालू एवं गिट्टी से लदी भारी वाहन जब्त की है। इस छापेमारी अभियान में रजौन थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान अपने पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।बालू बंदी के बावजूद थाना क्षेत्र में अवैध बालू के कारोबार धड़ल्ले से चल रही कि सूचना पर जिला खनन पदाधिकारी ने टीम गठित कर पुनसिया चौक एवं मोति हाट धर्म कांटा के समीप छापेमारी की गई ।आखिर इस बालू बंदी में भी कैसे अवैध बालू लदी टैक्टर जब्त हो रही है? इस बालू बंदी में भी पुनसिया-जेठौर सड़क मार्ग से प्रत्येक दिन सुबह अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पार करवाया जाता है।जिसके कारण जाम की भी समस्या उत्पन्न होती है।इस खबर को प्रमुखता के साथ बुधवार को चंपारण नीति ने प्रकाशित भी की थी। सभी चालक मौके का लाभ उठाते हुए फरार हो गए हैं।
रिपोर्ट :के आर राव