रजौन(बांका): लगातार कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे रजौन सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार एक सप्ताह के छुट्टी पर चले गए है।एक सत्ताह के लिए लंबी छुट्टी पर चले जाने की वजह से सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर के स्थान पर एंटी लिकर पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार को प्रभार सौंपा गया है। बुधवार को अजीत कुमार ने रजौन पुलिस अंचल कार्यालय पहुंच कर प्रभार ग्रहण कर लिया है। प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया तीन से 11 -12 अगस्त तक अवकाश पर चले जाने की वजह प्रभार के रूप में योगदान किया हूँ।
रिपोर्ट केआर राव