साइबर ठगी में महिला की 50 हजार उड़ा ले गए

रजौन(बांका):-रजौन थाना क्षेत्र के एक महिला के साथ साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है।आरोपियों ने महिला के बैंक अकाउंट से 50 हजार उड़ा लिए गए।पीड़ित महिला प्रखंड अंतर्गत लोहारिया गांव निवासी राजेश्वरी देवी ने रजौन थाना में मामला दर्ज कराते हुए कहा है कि रजौन यूको बैंक एटीएम से पैसा निकालने के बाद से उसके पास से एटीएम को हैक करते हुए 31 जुलाई को 5 बार में 10-10 हजार करके कुल 50 हजार निकाल लिए। जिसके बाद महिला के मोबाइल में 50 हजार निकासी का मैसेज आते ही महिला हतप्रभ हो गई।महिला ने सबसे पहले बैंक में संपर्क किया और उसकी शिकायत दर्ज करा कर फिलहाल अकाउंट को बंद करवा दिया है।जिसकी शिकायत थाने में की है।पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।बता दें कि साइबर क्राइम से जुड़े शातिर लोग क्षेत्र में भोले भाले लोगों को अपना निशाना लगातार बना रहे हैं।थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि साइबर क्राइम संबंधित एक मामला पहुंचा है जिसकी छानबीन की जा रही है।

रिपोर्ट :के!आर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post