पति की लंबी आयु सुखमय जीवन के लिए मधुश्रावणी व्रत परवान पर,नवविवाहित कन्या बढ़ चढ़ कर ले रही है भाग

बांका : 15 दिनों तक चलने वाले मधुश्रावणी व्रत के आठवें दिन बुधवार को नवविवाहिता व्रती कन्याओं ने श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना किया।इस पूजन उत्सव को लेकर जिले भर में व्रती कन्याओं के घर उत्सवी माहौल बना हुआ है। व्रती कन्या के मंगलगीत व धार्मिक कथा श्रवण के लिए आसपास की महिलाओं के जुटने का सिलसिला लगातार जारी है। व्रती कन्या नियम व संयम के साथ अपने सुहाग व पति के सुखमय जीवन की कामना के लिए जुटी हुई हैं। प्रतिदिन प्रातः काल से लेकर संध्याकाल तक व्रत पूजन से लेकर संध्या आरती तक के आयोजन से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। नित्य फूल, फल, प्रसाद आदि की व्यवस्था में आसपास के घरों के सदस्यों की सहभागिता से इस व्रत के दौरान सामाजिक सद्भावना की भी झलक देखने को मिलती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार मधुश्रावणी व्रत को करने से कन्या के सुहाग की रक्षा होती है, पति दीर्घायु जीवन पाते हैं। सुख-संपत्ति की प्राप्ति होती है। मान्यता यह भी है कि प्रथम पूजन के दिन व्रती कन्याओं के वस्त्र परिधान से लेकर पूजन सामग्री व फल-मिठाई उसके ससुराल के तरफ से भेजी जाती है।
बाराहाट प्रखंड के पंजवारा थाना क्षेत्र के लौढिया गांव की व्रती कन्या साक्षी झा ने बताया कि यह व्रत सावन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि से प्रारम्भ होकर सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि तक मनाई जाती है जो इसबार 28 जुलाई दिन बुधवार से शुरू होकर 11 अगस्त दिन बुधवार तक मनाया जाएगा। इस दौरान सभी व्रती कन्याओं के घर प्रतिदिन श्रद्धाभाव से अपने आराध्य देव भगवान शंकर एवं मां पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है।

रिपोर्ट :के आर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post