लूटपाट मामले में चार युवक गिरफ्तार

रजौन,(बांका): मंगलवार की मध्य रात्रि सड़क लुटेरों ने ओवरटेक करते हुए पिकअप भान के चालक खलासी के साथ मारपीट करते हुए 15 सौ नकदी,स्किन टच मोबाइल सहित अन्य लूट मामले में शामिल रजौन थाना पुलिस ने चार युवक को गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दुमका से पिकअप भान पर कुर्सी टेबल लोड करके दरभंगा जा रहा था इसी बीच मुख्य सड़क मार्ग संझा गांव के समीप मंगलवार की 12:30 बजे रात्रि मारुति सुजुकी पर सवार चार अपराधियों ने ओवरटेक करते हुए वाहन को रोकने के लिए कहा। वाहन रोकने के साथ चारों अपराधियों ने मारपीट करते हुए चालक राजदेव पासवान के     पर्स में रखें 15 सौ रुपये नकद, वोटर आई कार्ड तथा ड्राइविंग लाइसेंस एवं खलासी नित्यम कुमार पासवान का स्क्रीन टच मोबाइल लेकर सुजालकोरामा की ओर मारुति सुज़ुकी से भाग निकला।पुलिस को सूचना मिलते ही सुजुकी मारुति के साथ चारों अपराधियों को लूटी गई सामान के साथ सुजलकोरामा गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति कर थाना लाने के बाद पिकअप भान के चालक खलासी ने पहचान कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति में से सुजालकोरामा गांव के संतोष कुमार यादव एवं संझा  गांव के सौरभ कुमार,बॉसकी यादव तथा चंचल यादव शामिल है।थाना अध्यक्ष बुद्धदेब पासवान ने पिकअप भान चालक राजदेव पासवान एवं खलासी नित्यम कुमार पासवान के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। चालक और खलासी दोनों झारखंड पलामू जिले का का रहने वाला है।गिरफ्तार युवक संतोष कुमार यादव ने बताया कि पिकअप भान चालक ने मारुति सुजुकी में ठोकर मार दिया था। संतोष कुमार अपने को निर्दोष बता रहा है।शेष गिरफ्तार तीनों को दोषी बता रहा था। पुलिस मामले की गहराई से अनुसंधान करने में लगी हुई है।

रिपोर्ट: केआर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post