सीबीएसई दसवीं के परीक्षा में गोविंद ने 96.4 प्रतिशत लाकर नाम किया रौशन

रजौन(बांका): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10 वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। प्रखंड क्षेत्र के नरीपा गांव के मेघावी छात्र गोविंद सिंह ने केन्द्रीय विद्यालय बांका  में 96.4 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय एवं गांव के साथ-साथ प्रखंड जिले का नाम रौशन किया है।इस खुशखबरी से इनके परिजनों में उत्साह का माहौल है।मालूम हो कि छात्र गोविंद के पिता गिरिधर सिंह भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त सार्जेंट तथा माता रजनी रंजन सिंह एक कुशल गृहणी हैं।इनके दादा सेवानिवृत शिक्षक सदानन्द सिंह जाने माने वैष्णव मत के महंत हैं। छात्र गोविंद का लक्ष्य इंटर के बाद मेडिकल की तैयारी कर डॉक्टर बनके अपने जिले एवं राज्य के लोगों की सेवा करना है।
मालूम हो कक्षा 10 की ऑफ़लाइन मोड में परीक्षाएं 4 मई से शुरू होकर सात जून को समाप्त होने वाली थीं। प्रैक्टिकल परीक्षाएं एक मार्च से आयोजित की जानी थीं।कोविड -19 के मामलों में बढ़ोतरी के कारण बोर्ड ने कक्षा 10 की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा कर दी थी। कक्षा 10 के छात्रों के लिए सीबीएसई परिणाम मूल्यांकन के वैकल्पिक साधनों के आधार पर तैयार किए गए हैं, क्योंकि परीक्षाएं महामारी के कारण आयोजित नहीं की जा सकीं थी।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post