छात्राओं ने मारी बाजी

 बांका (चांदन) :


प्रखंड मुख्यालय स्थित संत मेरिस स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने सीबीएसई 2021 में वर्ग दशम में शानदार सफलता पाकर स्कूल के साथ प्रखंड का नाम भी रोशन किया इसकी जानकारी देते हुए स्कूल के प्रबंधक ने बताया कि वैसे तो सभी छात्र,छात्राओं ने शत प्रतिशत सफलता हासिल किया है।लेकिन  सोलटी कुमारी देवघर निवासी को 94 प्रतिशत,व्यूटी कुमारी चांदन को 94,प्रवीण कुमार सिलजोरी निवासी को 90,सोनू अंसारी चांदन को 88,औऱ आलोक कुमार झिंगाझाल को 83 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। जबकि प्रखंड मुख्यालय के कोचिंग संस्थान ज्ञानम् के विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। संस्थान के सौरभ कुमार को 87 फीसदी, मृणाल मालवीय को 77.5 फीसदी, रविष कुमार शर्मा को 71.6 फीसदी, निर्मल राज को 69 फीसदी, नीतू कुमारी को 64 फीसदी, रंजन को 59 फीसदी, अंकित रॉय को 58.8 फीसदी, शिवम कुमार को 54 फीसदी व आयुष कुमार को 50 फीसदी अंक हासिल हुए। संस्थान के संचालक विपिन भारती ने एंव संत मेरिस के सभी शिक्षक,एंव शिक्षिका ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

बा

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post