रजौन,(बांका): जदयू केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को अमरपुर, फुल्लीडुमर, धोरैया, रजौन के पुनसिया, नवादा बाजार, रजौन जदयू कार्यालय पहुंचे पर उनका भव्य स्वागत किया गया।उन्होंने अपने भ्रमण के क्रम में कहा कि जदयू संगठन को नंबर वन बनाने के लिए पूरे बिहार का दौरा कर रहे हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि योजना को लागू करने के लिए आप सभी सदैव निष्ठा पूर्वक कार्य करते रहे।सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें एवं स्थानीय समस्या के समाधान के लिए कार्य करते रहे ताकि इससे क्षेत्र में आपकी पहचान बढ़े। बिहार पहला राज्य है जहां कोरोना से मरने वाले के लिए मुख्यमंत्री ने चार लाख रुपये देने की घोषणा की। इस बीच उनके दौरे के क्रम में जदयू जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह,पूर्व स्थानीय विधायक मनीष कुमार,धोरैया जदयू वरीय नेता कौशल सिंह, राज्य परिषद सदस्य सह कहलगांव जदयू विधानसभा प्रभारी मनोज सिंह,मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी,छात्र जदयू जिलाध्यक्ष अनिमेष राज, प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, छात्र जदयू जिलाध्यक्ष अनिमेष राज,उमेश उर्फ पप्पू वर्मा, सदानंद सिंह,परमानंद सिंह,राजेश सिंह,अजीत कुमार राव,भानू भारती,पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार सिंह,महेंद्र शर्मा,अशोक यादव, अचल उर्फ बब्बू ,मुखिया छोटेलाल सिंह,भाजपा नेता उत्तम सिंह,बब्लेश केसरी सहित सभी स्थानों पर उपस्थित स्थानीय जदयू के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत किया।
रिपोर्ट: के आर राव