रजौन(बांका):रजौन थाना क्षेत्र में बालू बंदी का कोई असर नहीं दिख रहा है।नेशनल ग्रीन टिब्यूनल और सरकार के निर्देश पर जुलाई से सितंबर तक तीन माह के लिए बालू खनन पर प्रतिबंध के बावजूद थाना क्षेत्र के घाटों से बालू का उठाव कर बेचने का काम जारी है।जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुभह भागलपुर-हँसडीया सड़क मार्ग के दोनों और से पार हो रहे वाहन चालकों को पुनसिया चौक से पार हो रहे अवैध बालू लदी ट्रैक्टर के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।जिसके कारण कुछ देर के लिए तो जाम की समस्या बनी रही।मंगलवार की सुबह पुनसिया-जेठौर सड़क मार्ग की ओर से दिन के उजाले में ही दर्जनों अवैध बालू ट्रैक्टर को पासिंग गिरोह द्वारा पार करवाया जा रहा था इसके लिए भागलपुर हंसडीहा सड़क मार्ग के दोनों ओर से पार हो रहे वाहन को रोक कर खुलेआम अवैध बालू दी ट्रैक्टर को पार कर रहे थे।इस दौरान पार हो रहे वहान चालक ने विरोध भी किया।इस करतूत को लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया।वाहन चालको ने बताया कि बालू बंदी में भी इस तरह धड़ल्ले से बालू लदी ट्रैक्टर पार हो रही है लेकिन रजौन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।जिसके कारण लगातार पुनसीया चौक पर सुबह के टाइम में जाम की समस्या उत्पन्न होते रहती है।आखिर इसका जिम्मेदार कौन है?रजौन जनता पुलिस प्रशासन से जानना चाहती है।
रिपोर्ट :-के आर राव