एलएमसीके इंटर स्तरीय विद्यालय खैरा का डीईओ ने किया निरीक्षण

रजौन(बांका): एलएमसीके इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय खैरा का जिला शिक्षा पदाधिकारी देवेंद्र कुमार झा ने मंगलवार को सघन निरीक्षण किया है।निरीक्षण के क्रम में डीईओ ने विद्यालय में व्यापक पैमाने पर अनियमितता पाए जाने को लेकर विद्यालय प्रभारी सहित शिक्षकों का जमकर क्लास लेते हुए फटकार लगाई है।निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में पदस्थापित 16 शिक्षक में से आठ शिक्षक उपस्थित थे। वर्ग कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं में कुल नामांकित 176 छात्र छात्राओं में से मात्र तीन ही उपस्थित पाया है।डीईओ ने निरीक्षण के क्रम में नवम कक्षा के 255 बच्चे में से 225 का रजिस्ट्रेशन पाया गया है। जिसमें से 16 प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्तरीय विद्यालय चकसफया -धौनी का नाम रजिस्ट्रेशन में शामिल पाया गया है ।डीईओ ने विद्यालय परिसर के शौचालय,वर्ग कक्ष  बाउंड्री के भीतर व्यापक पैमाने पर गंदगियां कूड़ा कचरा, खरपतवार से भरा पड़ा पाया है । विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा की शिकायत मिलने की स्थिति विद्यालय प्रभारी को थाना में आवेदन देने के लिए कहा गया है। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय  खाते पर करीब 20.86 लाख रुपये रहने के बाद भी विद्यालय में व्यापक पैमाने पर अनियमितता पाए जाने को लेकर डीईओ ने विद्यालय प्रभारी को प्रबंध समिति की बैठक बुलाकर विद्यालय की राशि से साफ सफाई,विद्यालय का बाउंड्री वॉल भवन आदि का जीर्णोद्धार सहित सभी कार्य 15 अगस्त के पूर्व कर लेने का आदेश दिया गया है।डीईओ ने बताया कि बिना जानकारी दिए विद्यालय प्रभारी द्वारा जानबूझकर स्कॉलरशिप का किसी अन्य विद्यालय का मिस माइंड से 4.86 लाख रुपये 2019 से ही पड़ा हुआ है। जिसकी जानकारी जानबूझकर विद्यालय प्रभारी द्वारा विभाग को अब तक लिखित तौर पर नहीं दी गई है।इसके लिए डीईओ ने विद्यालय प्रभारी को डीईओ कार्यालय को आवेदन देने के लिए कहा है। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय का कृषि योग्य एक एकड़ 71 डिसमिल जमीन डाक सुजीत कुमार को 26 हजार रुपये मैं 31 मार्च 2021 के लिए दी गई थी।विद्यालय प्रभारी द्वारा डाका अवधि समाप्त होने के बाद भी 31 मार्च के बाद अब तक डाक बिना कराएं सुजीत कुमार को ही धान रोपाई करने के लिए आदेश दे दिया गया है।डीईओ ने बताया आश्चर्य की बात यह है संवेदक सुजीत कुमार द्वारा 31 मार्च 2021 के पूर्व की लिए गए डाक में 26 हजार में मात्र पांच सौ रुपये ही जमा किया हैं। इसके बाद भी विद्यालय प्रभारी ने बिना डाक करवाएं सुजीत कुमार के कब्जे में है धान रोपाई के लिए जमीन को देकर धान रोपाई करवा दिया है।निरीक्षण के क्रम में रोकड़ पंजी,रजिस्ट्रेशन पंजी,केस बुक,शिक्षक छात्र उपस्थिति पंजी सहित अन्य पंजियों में व्यापक पैमाने पर अनियमितता पाई है।डीईओ ने विद्यालय पदस्थापित दोनों आदेशपाल को रात्रि प्रहरी  का ड्यूटी करने के लिए कहा गया है।रात्रि प्रहरी का ड्यूटी नहीं करने की स्थिति में दोनों आदेशपाल को कार्रवाई के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। यही बात विद्यालय प्रभारी नीरज कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों को कोविड-19 गाइडलाइन के अनुरूप विद्यालय में उपस्थिति के साथ-साथ बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित नहीं कराने की स्थिति में निलंबित करने की भी चेतावनी दी गई है।कोरोना काल को देखते हुए विद्यालय प्रभारी सहित उपस्थित शिक्षकों मास्क का पालन,विद्यालय का साफ सफाई के साथ-साथ विद्यालय के बच्चों का शत प्रतिशत गाइडलाइन के अनुरूप उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया है। निरीक्षण के क्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश प्रसाद सिन्हा,डीईओ कार्यालय सहायक राहुल कुमार,विद्यालय प्रभारी नीरज कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे।

रिपोर्ट :-के आर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post