रजौन(बांका)बिजली चोरी के खिलाफ बिजली विभाग ने एक विशेष चेकिंग सह छापेमारी अभियान चलाया।अभियान में छह लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया।इनके विरुद्ध थाना में मामला दर्ज कराई गई है।बिजली विभाग के अमरपुर एसटीपी विद्युत सहायक अभियंता वरुण कुमार,रजौन सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार,विद्युत कनीय अभियंता राजीव रंजन,मानव बल नवल किशोर सिंह,महेश देव मिश्र,साकेत राज,चंदन रविदास के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र में विद्युत चोरी के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाकर रजौन प्रखंड अंतर्गत पतसौरी निवासी मांगन हरिजन के यहां छापेमारी के क्रम में विद्युत चोरी के आरोप में 23 हजार 337 रुपये एवं धोरैया धनकुंड क्षेत्र के बलियास के मु.अजहर के यहां विद्युत चोरी के आरोप में 31हजार 186,शाहजहां के यहां बिजली चोरी के आरोप में 50 हजार 274,जुबेर के यहां बिजली चोरी के आरोप में 22 हजार
482,जमशेद के यहां बिजली चोरी के आरोप में 27 हजार 27 और भल्लू गांव निवासी उमाशंकर सिंह के यहां बिजली चोरी के आरोप में 31 हजार 144 रुपये की विद्युत राजस्व क्षति से संबंधित मामला कनीय अभियंता राजीव रंजन ने दर्ज कराई है।विद्युत सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि लगातार रजौन और धोरैया क्षेत्रों में लगातार छापेमारी अभियान चलाई जा रही है। बिजली चोरी करने वाले किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
रिपोर्ट :-के आर राव