शिक्षकों का सेवा पुस्तिका संधारण,डीपीई बकाया राशि भुगतान को लेकर शिक्षक संघ के नेताओं ने बीआरपी को सौंपा ज्ञापन

रजौन(बांका): प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ,रजौन इकाई द्वारा छुटे हुए 73 नियोजित शिक्षकों का डीपीई बकाया भुगतान,सेवा पुस्तिकाओं का संधारण और जिला से प्रखंड लाने के लिए  बीआरपी संजय झा को ज्ञापन सौंपा गया।जिसमें विभागीय स्मार-पत्र की मांग करते हुए वंचित शिक्षकों को जल्द से जल्द लाभ दिलाने की मांग की है।इसमें संघ अध्यक्ष अनीष कुमार,सचिव भारतेन्दु,उप सचिव मीना हेम्ब्रम, संयुक्त सचिव मिकेश कुमार, कार्यालय सचिव आलोक कुमार,जिला प्रतिनिधि राजीव रंजन,वरुण कुमार सिंह,भवानी शंकर,वशिष्ठ चंद्र नंदी सहित अन्य संघ के नेता उपस्थित थे।

रिपोर्ट:के आर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post