रजौन(बांका):मंगलवार को रजौन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर लगाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 320 लोगों को वैक्सीन लगाई।वैक्सीन लगवाने के बाद 30 मिनट तक लोगों को डॉक्टर की देखरेख में रखा जा रहा था। स्वास्थ्य केंद्र पर कोविडशील्ड का पहला और दूसरा डोज लगाया गया। प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर से वैक्सीन लगवाने वाले की संख्या में कमी आने से वैक्सीन का डोज बच जा रहा है। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर लगाकर 320 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।पहले की तुलना में अब वैक्सीन लेने वाला की संख्या बहुत कम पहुंच रही है।कम संख्या को देखते हुए फिर से एक बार लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने की जरूरत है।
रिपोर्ट :केआर राव