बाल्मीकि नगर सांसद एवं अमनौर विधायक का रजौन में पटेल संघ द्वारा किया स्वागत

रजौन (बांका) :सोमवार को अमरपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय जनार्दन मांझी को श्रद्धांजलि अर्पित करने बौसीं के सिंघेश्वरी जाने के क्रम में बाल्मीकि नगर जदयू सांसद सुनील कुमार, अमनौर भाजपा विधायक कृष्ण कुमार मंटू एवं पटेल सेवा संघ के युवा प्रदेश अध्यक्ष अभय पटेल के आगमन पर सोमवार की शाम कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश प्रधान कार्यालय रजौन बांका में हुआ। जहां पर महासंघ के सदस्यों द्वारा फूल माला एवं सरदार पटेल स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया तथा कई स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही सांसद विधायक आदि ने प्रखंड मुख्यालय गेट स्थित लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार राव, संदीप कुमार चौधरी, भानू भारती आदि सहित काफी संख्या में पटेल संघ, भाजपा-जदयू के कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट:- के आर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post