गाजे-बाजे घुड़सवार नृत्य के बीच रजौन बीडीओ को दी गई विदाई

रजौन, बांका: निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी गुरुदेव प्रसाद गुप्ता को आईटी भवन स्थित सभागार में सोमवार को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रूबी कुमारी कर रही थी। विदाई बेला में प्रखंड अंचल सहित सभी विभाग के कर्मियों द्वारा बुके, माला,अंग वस्त्र,डायरी कलम, धार्मिक पुस्तकें प्रदान कर की गई। आईटी भवन से विदाई लेने के क्रम में घुड़सवारी करवाते हुए प्रखंड मुख्यालय गेट तक लाए गए। प्रखंड मुख्यालय न्यू मार्केट पहुंचने पर जदयू कार्यालय परिसर में जदयू के पूर्व विधायक मनीष कुमार ने भी अपने जदयू के समर्पित कार्यकर्ताओं के बीच बीडीओ को अंग वस्त्र भेंट कर भावभीनी विदाई दी। आईटी भवन परिसर में आयोजित विदाई समारोह का संचालन उप प्रमुख प्रतिनिधि उदय कुमार सिंह कर रहे थे। इस मौके पर प्रमुख रूबी कुमारी, उप प्रमुख नीलम कुमारी, वर्तमान नव पदस्थापित बीडीओ राजकुमार पंडित, सीओ मु.मोइनुद्दीन, पुलिस अधीक्षक निरीक्षक राजेश कुमार, थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान, प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह, मनरेगा पीओ अमित कुमार, सीडीपीओ सुनीता कुमारी, ओडीएफ कोऑर्डिनेटर नेहा झा, धोरैया के शिक्षक प्रतिनिधि राजकुमार प्रसून,बीआरपी संजय कुमार झा, वशिष्ठ चंद्र नंदी, भवानी शंकर, प्रखंड जदयू अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह, मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी, पूर्व प्रमुख सह जिप सदस्य सुमन कुमार पासवान, रणवीर यादव, देवनंदन श्रीवास्तव, आवास पर्यवेक्षक ज्ञानेंद्र कुमार, प्रखंड नाजिर अनिल कुमार सिंह सहित प्रखंड, अंचल, बाल विकास, आवास, स्वक्षा ग्रही, आरटीपीएस सहायक आदि द्वारा भावभीनी विदाई बुके, माल्यार्पण, अंग वस्त्र डायरी आदि भेंट कर किया। विदाई के क्रम में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी प्रमोद कुमार को भी स्थानांतरण होने की स्थिति में उपस्थित जनों ने भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह के अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन अंचल नाजिर संतोष कुमार कर रहे थे। इस मौके पर रजौन उत्तरी जिला परिषद संभावित प्रत्याशी गुड़िया देवी के पति विनोद उर्फ मुकेश कुमार सिंह, भाजपा नेता उत्तम सिंह,मिथिलेश उर्फ टिंकू सिंह, हेमंत कुमार झा, अचल उर्फ बब्बू,विभाष साह, राहुल कुमार चौधरी ,कौशल किशोर,मदन मंडल,पंचायत सचिव राजेंद्र यादव, राजेंद्र चौधरी, रवि पोद्दार, बालमुकुंद यादव,रवि शंकर झा, आरटीपीएस सहायक विकास कुमार,अविनाश कुमार, विशाल कुमार, ग्राम कचहरी संघ प्रखंड अध्यक्ष अनुपम कुमारी सहित ग्रामीण इलाके से भी काफी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि आदि विदाई समारोह में उपस्थित थे।

रिपोर्ट:के आर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post