नौ लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर बाइक के साथ गिरफ्तार

रजौन(बांका) :मंगलवार को सहायक थाना नवादा बाजार की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नवादा-धोरैया सड़क मार्ग स्थित गोपालपुर गांव के समीप से छापेमारी कर 24 बोतल विदेशी शराब के साथ एक मोटरसाइकिल सवार दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर गांव के समीप एक बाइक पर सवार दो लोगों की तलाशी ली गई तो 9 लीटर विदेशी शराब के साथ गोड्डा क्षेत्र के पथरगामा निवासी सभय शर्मा और देवेंद्र शाह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में दोनों शराब तस्कर को भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post