दो दिवसीय बीएलओ का प्रशिक्षण प्रारंभ

रजौन(बांका) :भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर मतदान केंद्र से लेकर मतदाताओं का डोर-टू-डोर गरुड़ ऐप के माध्यम से चेक लिस्ट का वेरीफाई सहित अन्य कार्यों के लिए बीएलओ का दो दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से आईटी भवन स्थित प्रशाल में प्रारंभ हो गया है। बीडीओ राजकुमार पंडित ने बताया प्रथम दिन सोमवार को एक से 80 मतदान केंद्र के बीएलओ को प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी के नेतृत्व में अमित यादव, मुकेश कुमार सिंह, श्रीकांत कुमार, सुबोध कुमार आदि द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में बीएलओ को भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर गरुड़ ऐप के माध्यम से  एएमएफ, ईएमएफ, जीआईएस लोकेशन के तहत मतदान केंद्र का फोटो, मतदान केंद्र में शौचालय, बिजली, रैंप, शेड, चार दिवारी, चेक लिस्ट का वेरिफिकेशन, नाम हटाने, नाम जोड़ने, संशोधन करने, नाम ट्रांसफर करने आदि के बारे में मोबाइल ऐप पर लोड करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बीडीओ ने बताया मंगलवार को मतदान केंद्र संख्या 81 से 159 के बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post