रजौन (बांका):बिजली विभाग द्वारा गठित छापेमारी दल ने रजौन बाजार के एक उपभोक्ता पर बिजली चोरी करने को लेकर केस दर्ज किया है। रजौन सहायक विद्युत अभियंता राजीव रंजन द्वारा थाना को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि रजौन बाजार निवासी व्यवसायिक रोहित कुमार के यहां गुप्त सूचना पर छापेमारी के क्रम में वहां पर विद्युत का उपयोग अवैध रूप से चोरी करते पाए गए 25540 रुपए का विद्युत राजस्व क्षति संबंधित मामला दर्ज कराया गया है। इस छापेमारी दल में सहायक विद्युत अभियंता राजीव रंजन एवं मानव बल उदयकांत पंजा, राजीव कुमार, राकेश कुमार, महेश देव मिश्र आदि शामिल थे।
रिपोर्ट; केआर राव