रजौन,बांका:रजौन प्रखंड के सहायक थाना नवादा बाजार क्षेत्र स्थित नवादा बाजार में बीते बुधवार मध्य रात्रि को शरारती तत्वों ने चार दुकान दो सैलून,एक मुर्गा फार्म की दुकान,टायर पंचर दुकान में आग लगा दी।एक बजे रात को भीषण आग लगने से पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।अगलगी से चंद मिनटों में ही चार दुकान जलकर राख हो गया।चारों दुकान आग की चपेट में धू-धू कर जल गया।इस बीच दुकान में रखे सारे सामग्री जलकर राख हो गया।चारों दुकान में आग लगने के कारण करीब 2 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गया।जानकारी के अनुसार नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमपुर निवासी उदय सिंह की मुर्गा फॉर्म की दुकान व नवादा बाजार निवासी देवेंद्र सिंह की टायर पंचर की दुकान ,मलही निवासी पंकज ठाकुर की सलून दुकान व नवादा बाजार निवासी गौतम ठाकुर के सैलून के दुकानदारों ने बताया कि बुधवार देर संध्या को दुकान बंद कर हम सभी घर चले गए। जिसके बाद करीब एक बजे रात में कुछ शरारती तत्वों द्वारा दुकानों में डीजल और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी रात की वजह से कुछ पता नहीं चल सका।सुबह बाजार वासियों की सूचना पर आकर देखे तो दुकान में रखें मुर्गा एवं दो सैलून दुकान में रखे इस सभी सामग्री सहित कुर्सी टेबल और टायर पंचर दुकान के दुकान में रखे सभी सामग्री जलकर राख हो गया जिससे करीब 2 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई है।आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।सूचना पर नवादा थाना की पुलिस ने पहुंचकर जायजा लिया। थानाध्यक्ष मु. नसीम खां ने बताया कि चारों दुकानदारों की ओर से आग लगी संबंधित मामला दर्ज कराया गया है।जांच पड़ताल की जा रही है। अगलगी की घटना की जानकारी मिलने पर सीओ मु.मोइनुद्दीन ने राजस्व कर्मचारी सुबोध कुमार झा को जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
रिपोर्ट :के आर राव