रजौन, बांका: एलएमसीके इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय खैरा का जिला शिक्षा पदाधिकारी देवेंद्र कुमार झा ने तीन अगस्त मंगलवार को निरीक्षण किया था। निरीक्षण के क्रम में कृषि योग्य एक एकड़ 71 डिसमिल जमीन डाक सुजीत कुमार को 26 हजार रुपये में 31 मार्च 2021 के लिए दी गई थी। विद्यालय प्रभारी द्वारा डाक का अवधि समाप्त होने के बाद भी 31 मार्च के बाद अब तक डाक बिना कराएं सुजीत कुमार को ही धान रोपाई करने के लिए आदेश दे दिया गया है। डीईओ ने बताया आश्चर्य की बात यह है संवेदक सुजीत कुमार द्वारा 31 मार्च 2021 के पूर्व में लिए गए डाक में 26 हजार में मात्र पांच सौ रुपये ही जमा किए जाने की बात कही गई थी। इसके बाद भी विद्यालय प्रभारी ने बिना डाक करवाए धान रोपाई के लिए जमीन को देकर धान रोपाई कर दिया है। इसको लेकर डाक कर्ता सुजीत कुमार सिंह ने गुरुवार को रजौन बीईओ एवं डीईओ को आवेदन देकर मामले का पर्दाफाश करते हुए कहा है कि डाक में लिए गए बंदोबस्ती की राशि 21 अगस्त 2018 को ही चेक के माध्यम से विद्यालय के खाते पर शेष बंदोबस्त की बकाया राशि 25 हजार पांच सौ दे दी गई थी। दिए गए आवेदन में डाक कर्ता सुजीत कुमार ने यह भी बताया है 31 मार्च 2021 को डाक अवधि समाप्त होने के बाद उक्त जमीन को विद्यालय प्रभारी को हैंड ओवर कर दिया गया था। इसके बाद भी निरीक्षण के क्रम में डीईओ ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बिना सही जानकारी लिए खबर प्रकाशित करवा दिया। इस कारण समाज में प्रतिष्ठित आदमी होने के नाते मेरा छवि को धूमिल किया गया है। डाक कर्ता ने अपने दिए गए आवेदन में स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि दोषी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने की स्थिति में या मामला कोर्ट तक ले जाया जाएगा।
डीईओ देवेंद्र कुमार झा ने बताया कि अगर डाक कर्ता ने जमीन की जुताई नहीं की होगी तथा शेष बकाया राशि 25 हजार 500 विद्यालय के खाते पर दे दी गई होगी तो इस स्थिति में डाक कर्ता द्वारा आवेदन देने की स्थिति में जांच उपरांत इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा ठोस कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में तीन अगस्त को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश प्रसाद सिन्हा, डीईओ कार्यालय सहायक राहुल कुमार, विद्यालय प्रभारी नीरज कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक भी उपस्थित थे।
रिपोर्ट: के आर राव