रजौन(बांका):: इंडियन इलाहाबाद बैंक द्वारा पूरे देश में 28 जुलाई को ऋण वसूली शिविर का आयोजन करवाया गया था। इस नियमित इंडियन इलाहाबाद बैंक नवादा बाजार की शाखा ने 28 जुलाई को आयोजित ऋण शिविर में पांच लाख रुपये का ऋण वसूली करके ऋण वसूली के मामले में दूसरा स्थान प्राप्त करने का प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर परचम लहराया है। नवादा बाजार इंडियन बैंक मैनेजर प्रमोद कुमार ने बताया कि सरकार एवं बैंक के वरीय अधिकारियों के आदेश पर 28 ऋण धारकों से 28 जुलाई को वसूली शिविर का आयोजन करते हुए पांच लाख की बकाया ऋण वसूल किया गया था। प्रथम स्थान देश स्तर पर भागलपुर जोन इंडियन बैंक ने प्राप्त किया है। नवादा इंडियन बैंक मैनेजर प्रमोद कुमार ने बताया कि इस बैंक की स्थापना 35 वर्ष पूर्व की गई थी। इंडियन बैंक नवादा में वर्तमान में प्रबंधक, सहायक प्रबंधक उपेंद्र रजक सहित सात स्टाफ कार्यरत है। इंडियन बैंक नवादा में सेविंग बैंक के 35 हजार अकाउंट में 18.19 करोड़ रुपये रनिंग स्टेप में है। नवादा इंडियन बैंक द्वारा बैंक के पोषक क्षेत्र के 15 सौ किसानों आदि को 6.04 करोड़ रुपये की ऋण उपलब्ध कराया गया था। इनमें से पांच सौ केसीसी ऋण धारकों से 3.20 करोड़ रुपये ऋण वसूली शिविर एवं ऋण धारकों के बीच डोर टू डोर जाकर सुलह समझौते के तहत की गई है। नवादा इंडियन बैंक मैनेजर ने बताया सुदूर ग्रामीण इलाके में बैंक रहने की वजह से टावर नेटवर्क प्रॉब्लम अन्य कारणों से बैंक कर्मियों को बैंक आए हुए ग्राहकों से कोप भाजन का शिकार होना पड़ता है। इसके बाद भी बैंक के ग्राहकों के बीच बेहतर सेवा देने में तत्पर रहती है।
रिपोर्ट :के आर राव