ग्राहक सेवा केंद्र के लूटपाट मामले में पुलिस के हाथ खाली

रजौन(बांका): बीते सोमवार को कठौन - भवानीपुर सड़क मार्ग स्थित लोहरिया-गोपालपुर निवासी शशि भूषण सारंगी एवं पुत्र ध्याना नंद कुमार से अंबा बांध बरगद पेड़ के समीप दिनदहाड़े दो बाइक सवार चार नकाबपोश हथियार से लैस अपराधियों ने 1.40 हजार रुपये नगदी एवं एक लैपटॉप,मोबाइल लूट मामले में रजौन थाने की पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में दो लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लेकिन 24 घंटे से भी अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगी हैं। एक दिन का समय बीतने के बाद पुलिस छापेमारी के नाम पर अंधेरे में तीर मार रही है। बता दें कि लोकेशन के आधार पर रजौन पुलिस ने कई गांवो में छापेमारी की लेकिन हाथ खाली रहा। वहीं पीड़ित पिता और पुत्र ने बताया कि हमारे साथ हुई लूटपाट मामले में पुलिस ध्यान नहीं दे रही है जिसके कारण अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि उक्त मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही लोकेशन के आधार पर छापेमारी भी जारी है।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post