रजौन(बांका):रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलकपुर पंचायत के फेजपुर गांव में खेत पर आपसी विवाद में एक पक्ष तीन लोगों ने दूसरे पक्ष के चार लोगों को जमकर लाठी-डंडे और लोहे की रड से मार कर जख्मी कर दिया।जिसमें एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर का मायागंज रेफर कर दिया गया है।प्रखंड अंतर्गत रानीटिकर गांव निवासी सोमारी सिंह ने रविवार को रजौन थाने में दिए आवेदन में कहा है। कि मैं अपने खेत देखने गया था।उसी समय फैजपुर गांव निवासी अनंत सिंह ने मुझे कहा कि तुम अपने खेत से साड़ को मेरे खेत में भगा देते हो इतने में मैंने कहा कि मैं ऐसा क्यों करूंगा इतना कहने पर गाली गलौज करने लगा गाली देने से मना करने पर अनंत सिंह,मिथिलेश सिंह,बम शंकर सिंह ने लाठी-डंडे और लोहे की रड से हमला कर दिया जिसे देख कर मेरी भतीजी बीच बचाव में आई तो उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए लोहे की खंती से हमला कर दिया जिससे मेरे भतीजी की नाक पर गंभीर चोट लगने से लहूलुहान होकर नीचे गिर गई। जिसके बाद आनन-फानन में रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने मायागंज रेफर कर दिया।थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट :केआर राव