रजौन(बांका):रविवार को रजौन थाने की पुलिस ने थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान के नेतृत्व में भागलपुर-हंसडीया सड़क मार्ग स्थित रजौन बाजार में ओवरलोडेड वाहनों के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाकर तीन ओवरलोड ट्रक और एक अवैध बालू लदी ट्रक को जब्त कर प्रखंड मुख्यालय परिसर में लगा दिया गया है।ओवरलोडेड और बालू लदी वाहनों पर प्रतिबंध रहने के बावजूद भागलपुर हंसडीहा की सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रही है। बीच-बीच में प्रशासन द्वारा छापेमारी अभियान चलाकर ओवरलोडेड प्रतिबंध वाहनों को जब्त कर लिया जाता है।इसके बाद फिर ओवरलोडेड वाहन सड़कों पर दौड़ने लगती है। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि सूचना पर छापेमारी कर ओवरलोडेड प्रतिबंध चार वाहनों को जब्त कर खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।
रिपोर्ट :-के आर राव