सुख समृद्धि अमन-चैन के लिए पांच दिवसीय महामृत्युंजय जाप सैदपुर सिंगरपुर में हवन यज्ञ एवं महा प्रसादी भंडारा के साथ संपन्न

रजौन(बांका): तिलकपुर पंचायत अंतर्गत सैदपुर- सिंगरपुर गांव में  अमन-चैन सुख समृद्धि के लिए सावन मास के शुभ अवसर पर 4 अगस्त से पांच दिवसीय महामृत्युंजय जाप चल रहा था।महा मृत्युंजय अखंड जाप गांव स्थित शिवालय परिसर में रविवार को हवन आहुति मंगल आरती महा प्रसादी भंडारा के साथ संपन्न हो गया।महामृत्युंजय जाप रजौन उत्तरी जिला परिषद संभावित प्रत्याशी गुड़िया देवी एवं उनके पति विनोद उर्फ मुकेश सिंह,पुत्र प्रशांत कुमार सफलता पंचायत के उप मुखिया रीना देवी,विकास सिंह लगे हुए थे।महामृत्युंजय जाप कराने में मंदार गुरुधाम के आचार्य अनिरुद्ध मिश्र के नेतृत्व में पंडित अनुज झा,प्रीतम मिश्र,ब्रजेश मिश्र,त्रिपुरारी मिश्र,गुलशन सहयोग कर रहे थे। महामृत्युंजय जाप,हवन यज्ञ,मंगल आरती विसर्जन के साथ 8 अगस्त को संपन्न हो गया। महामृत्युंजय जाप से सैदपुर सिंगरपुर सहित आसपास के गांव का वातावरण हर्षित और गुंजयमान रहा।

रिपोर्ट :-के आर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post