सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर मामला हुआ रजौन थाने में दर्ज

रजौन(बांका):रजौन थाना क्षेत्र के भवानीपुर -कठौन पंचायत नवादा-गोपालपुर पंचायत के उप मुखिया ने सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर एक मामला दर्ज कराई गई है। उप मुखिया वैदेही देवी ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि हमारे द्वारा नल जल योजना कार्य करने के लिए आदेश प्राप्त हुआ था।अपने 10 नंबर वार्ड में सभी गली में नल जल का पाइप बिछाकर पानी सप्लाई कर रही थी।लेकिन वार्ड में एक कुम्हरा पंडित टोला है जिसमें पाइप और नल लगा दिया गया है।लेकिन मेरे ही गांव के पंकज पासवान,देवेंद्र उर्फ देवनंदन पासवान,सुमन कुमारी,उत्तम पासवान,धन्नी पासवान,नारायण पासवान ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाते हुए नल जल का पाइप जोड़ने नहीं दे रहा है।उक्त लोगों द्वारा 30 हजार रंगदारी के तौर पर मांगा जा रहा है।तब ही नल जल योजना का काम होने देने की बात कह रहा है।कई बार पाइप जोड़ने की कोशिश भी की गई लेकिन इन लोगों द्वारा काम को रोक दिया गया।सीओ मो.मोइनुद्दीन ने बताया कि उक्त मामला जनता दरबार में भी पहुंचा था। जिसका समझौता करवाते हुए दोनों पक्ष को पाइप जुड़वाने के लिए कहा गया था।जिसमें राजी भी हो गया था। लेकिन पाइप जुड़वाने के दौरान फिर से सरकारी काम में बाधा उक्त लोगों द्वारा पहुंचाया गया है।जिसकी जांच भी करवा ली गई है।थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर आवेदन प्राप्त हुई है जिस पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: के आर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post