जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का प्रवेश पत्र वितरण कार्य प्रारंभ

रजौन(बांका):- जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021 का एक 11 अगस्त को होने जा रही है। इस परीक्षा में पूरे प्रखंड से करीब पांच सौ परीक्षार्थी परीक्षा में भाग ले रहे हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021 प्रवेश पत्र का वितरण रविवार को बीआरसी परिसर में बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा के निर्देशन में बीआरपी संजय कुमार झा ने प्रखंड के सभी 14 सीआरसीसी को प्रवेश पत्र सौंप दिया है। प्रवेश पत्र वितरण में बीआरपी संजय झा के अलावे प्रखंड साधन शिक्षक विनय प्रसाद, सीआरसीसी मीना हेंब्रम,लक्ष्मी कुमारी,अमरेंद्र कुमार, सत्यार्थी कुमार केशव, हरिश्चंद्र मुर्मू आदि सीआरसी और विद्यालय वार छटनी करते हुए संग्रहित कर रहे थे।बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021 का 11 अगस्त को जिला मुख्यालय में होने जा रही है। प्रवेश पत्र सीआरसीसी को हर हाल में सोमवार को विद्यालय वार सुनिश्चित करा देने के लिए कहा गया है।

रिपोर्ट: के आर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post