(फाईल फोटो : मनीष कुमार सिंह)
(आदित्य कुमार दुबे/चम्पारण नीति)
चम्पारण। अरेराज दर्शन (हिन्दी दैनिक), समाचार पत्र के संपादक संजय कुमार सिंह के सुपुत्र तथा सुदर्शन न्यूज़ के पत्रकार मनीष कुमार सिंह कल रात्रि से लापता बताए जा रहे हैं । वहीं परिवार वालों का रो ....रो ...! कर बुरा हाल है । मनीष कुमार सिंह के हरसिद्धि मठ, लोहियार बाजार से लापता होने की आशंका है। क्यों की मनीष कुमार सिंह का मोटर साइकिल लावारिस हालात में मठलोहियार से बरामद हुआ है। हरसिद्धि थाना ( पूर्वी चंपारण ) की पुलिस मनीष कुमार सिंह को खोजबीन करने में जुटी हुई है। शक है कि मनीष कुमार सिंह को कहीं अगवा तो नहीं कर लिया है।
इस बीच चम्पारण नीति के संपादक आदित्य कुमार दुबे का कहना है कि पत्रकार का गायब होना अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है।
Tags
चम्पारण नीति अपडेट
