बारिश से कटोरिया बाजार जलमग्न

 बारिश से कटोरिया बाजार जलमग्न

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

 प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को हुई बारिश ने  कटोरिया बाजार की सड़कों सहित मोहल्लों को जलमग्न कर स्थानीय प्रशासन की पोल खोलकर रख दी। कटोरिया बाजार के बाँका रोड स्थित युको बैंक से कंचनगली मोड़ तक मुख्य सड़क हमेशा की तरह पोखर में तब्दील हो गया। जबकि यूको बैंक के सामने वाले मोहल्ले में पानी भर गया। साथ ही बाजार का सारा कचड़ा जमा हो गया। जिससे होकर  स्थानीय लोग गुजरने को विवश हैं। सड़क पर अगल-बगल का कूड़ा बह रहा है। जिससे उठती सडांध ने मोहल्ले की सूरत बिगाड़ कर रख दी है। बता दें कि इस समस्या से निपटने में पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय प्रशासन नाकामयाब रहा है। जिसके कारण मोहल्ले वासी नारकीय जीवन जीने को विवश है। बरसाती पानी के कारण सड़क पर पसरे कूड़े-करकट  से उठती सडांध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।  सभी को बरसात के मौसम में फैले जल जमाव एवं कूड़े-कचड़े से मच्छरों एवं कई तरह की बिमारियों की चिंता सताने लगी है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post