वज्रपात के एक युवक की मौत एक गंभीर रूप से जख्मी

 वज्रपात से एक युवक की मौत जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी


कटोरिया से  अरविंद प्रताप सिंह का रिपोर्ट 

कटोरिया थाना क्षेत्र के कठौन पंचायत में दो अलग-अलग वज्रपात से एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया । उक्त पहला घटना कटोरिया थाना क्षेत्र के तुलसीवरण गांव के बगल बहियार में शनिवार को वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई। मृतक दर्वेपट्टी गांव के डीबा पंडा का पुत्र लालधारी कुमार  (15 वर्ष) बताया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक शनिवार दोपहर बाद शुरू हुई झमाझम बारिश के दौरान बहियार से अपने मवेशी लेकर अपना घर जा रहा था। इसी दौरान वज्रपात हुई। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों द्वारा हो-हल्ला करने पर परिजन दौड़कर आये। और मृतक युवक का शव कटोरिया थाना पहुंचाया गया।  कटोरिया पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए  शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के खांड़ीपर गांव मे  घर के बगल में वज्रपात होने  से  गेनो यादव का 50  वर्षीय पुत्र अशोक यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों के सहयोग से जख्मी को कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार किया गया। जख्मी का स्थिति बिगड़ता देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया ।जानकारी के अनुसार बताया गया है कि बारिश के दौरान उक्त युवक अपने घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था।  इस दौरान घर के बगल  में जोरदार बिजली कड़कने की आवाज के साथ वज्रपात हुई।  वज्रपात के झटके से अधेड़ बेहोश हो गया। जिसे परिजनों ने कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया चिकित्सक के अनुसार अधेड़ की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post