सौ बोतल देसी शराब के साथ तस्कर को नवादा थाना ने किया गिरफ्तार

रजौन,बांका:शनिवार को सहायक थाना नवादा बाजार की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर सनहौला सड़क मार्ग स्थित हरचंडी गांव के समीप एक मोटरसाइकिल की तलाशी लेने के क्रम में सौ बोतल लैला देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया। पुलिस द्वारा छापेमारी के क्रम में शराब तस्कर ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने पीछा कर धर दबोचा। प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर नवादा थाना की पुलिस ने हरचंडी के समीप वाहन जांच के क्रम में एक बाइक की तलाशी ली गई जिसमें सौ बोतल कुल 30 लीटर देसी शराब के साथ भागलपुर गोराडीह थाना क्षेत्र के भोजपुर निवासी दामोदर यादव का पुत्र सुभाष यादव को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट :के आर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post