रजौन(बांका):थाना क्षेत्र के चकरोसन गांव में खेत में रोपनी के क्रम में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार एक पक्ष के चकरोसन निवासी उदय यादव ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि अपने खेत पर रोपनी कर रहा था। इसी क्रम में खेत से वर्षा का पानी बगल के दूसरे पक्ष के खेत में चला गया था। जिससे गांव के शीश मोहन यादव,विनय यादव,सन्नी कुमार,रामदेव यादव,बीलास यादव सहित सात अन्य लोगो ने गाली गलौज करते हुए मेपैर पर कुदाल से हमला कर जख्मी कर दिया। जिसे देखकर बीच बचाव में आए चचेरा भाई वरुण कुमार को भी लाठी डंडे और रॉड से हमला कर सिर फोड़ दिया।इस क्रम में चचेरा भाई बेहोश होकर खेत::: पर ही गिर पड़ा। आनन-फानन में रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज रेफर कर दिया।वहीं दूसरे पक्ष के भी इस मारपीट में कई लोग जख्मी हैं जिसका इलाज भागलपुर के मायागंज में चल रहा है। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट का मामला थाना पहुंचा है जिसमें एक पक्ष की ओर से आवेदन दिया गया है।दूसरे पक्ष से आवेदन आने के बाद जांचो उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट :-के आर राव