रजौन(बांका(:शनिवार को प्रखंड अंतर्गत कठचातर गांव में ट्रांसफार्मर पर ठनका गिरने से ट्रांसफार्मर जल गया। जिसे गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। ट्रांसफार्मर जलने से तीन टोला में अंधेरा छाया हुआ है। गांव में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है।कठचातर गांव के सुमित,गौरव शिवम,अंकित,संजीव सिंह मिथिलेश सिंह,राजेश सिंह निरंजन सिंह आदि लोगों ने बताया कि हम सभी गांव के ही ब्रह्मादेव मंदिर में बैठे थे। तभी बूंदाबांदी बारिश हो रही थी इसी क्रम में अचानक ठनका गिरी जिसे मंदिर में बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गया। ट्रांसफार्मर पर आग लगी हुई है। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया गया।तब तक बिजली भी कट चुकी थी।पता चला कि ट्रांसफार्मर जल गई है। जिसकी जानकारी बिजली विभाग को दे दी गई है। विद्युत सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि मानव बल को भेजकर जांच करवाई जा रही है।
रिपोर्ट :के आर राव