माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुलते ही बच्चों में देखी गई खुशी

रजौन(बांका): कोविड-19 के दूसरे फेज को लेकर माध्यमिक उच्चतर माध्यमिक के छात्र छात्राओं का पठन-पाठन पांच मई 2021 तक ठप था.इतने लंबे समय के बाद  सरकार के कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ शनिवार 7 जुलाई से विद्यालय में पठन-पाठन प्रारंभ हो गया है।शनिवार को माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन प्रारंभ होने को लेकर सड़क से लेकर विद्यालय तक बच्चों में चहल कदमी तेज देखी गई। विद्यालयों के बच्चों काफी खुशी का मुस्कान देखे जा रहे थे। राष्ट्रीय इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय धौनी प्रधानाध्यापक कुमार दिनकर ने बताया इसके पूर्व विद्यालय परिसर से लेकर वर्ग कमरों साफ-सफाई,सैनिटाइजर करवा दिया गया था। विद्यालय परिसर में उगआए खरपतवार जंगल झाड़ की भी सफाई करवा दी गई है।सरकारी गाइड लाइन के अनुरूप 50 प्रतिशत के अनुपात बच्चों की उपस्थिति कराई जा रही है। विद्यालय में पठन-पाठन कार्य शनिवार से प्रारंभ होते ही प्रखंड के सभी माध्यमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों में खुशी का वातावरण बनना प्रारंभ हो गया है।

रिपोर्ट :के आर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post