शिविर में 810 लोगों को लगाई गई कोरोना टीका

रजौन(बांका):शनिवार को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मी द्वारा शिविर लगाकर 810 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगवाने के बाद 30 मिनट तक लोगों को डॉक्टर की देखरेख में रखा जा रहा था।राशन नहीं मिलने की अफवाह से लगातार गांव इलाके से काफी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।जिसके कारण स्वास्थ्य केंद्र पर काफी भीड़ उमड़ रही है। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया 810 लोगो को शिविर में वैक्सीन लगाई गई है।

रिपोर्ट :के आर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post