रजौन, बांका : पंचायत आम निर्वाचन चुनाव तीसरे चरण के 8 अक्टूबर को होने जा रहा है। इसके लिए बीडीओ राजकुमार पंडित ने तैयारी युद्ध स्तर पर करने में जुट गए हैं। बीडीओ ने बताया अभ्यर्थियों को एनआर से लेकर नामांकन करने किसी भी तरह का असुविधा नहीं हो इसके लिए वार्ड एवं पंच के लिए चार काउंटर पुराने सभागार परिसर में एवं तीन काउंटर मुखिया सरपंच पंचायत समिति सदस्य के लिए पुराने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में खोले जा रहे हैं। नामांकन के लिए 16 से 22 सितंबर तक वार्ड 6, मुखिया 2, सरपंच 1, पंचायत समिति सदस्य 2 एवं पंच 2 सहित 13 काउंटर चालू रहेंगे। इसके लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की बैठक नामनिर्देशन से संबंधित प्रतिनिधि शिक्षकों के साथ शुक्रवार 10 सितंबर को आईटी भवन परिसर में रखी गई है। बैठक के क्रम में सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त शिक्षकों को पंजी संधारण, ऑनलाइन डाटा इंट्री आदि करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। बीडीओ ने बताया अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दो हेल्प डेस्क रहेगा। नामांकन के लिए प्रत्याशियों को सिर्फ एक प्रस्तावक एवं एक समर्थक सहित तीन ही व्यक्तियों को नामांकन काउंटर तक पहुंचने का इजाजत रहेगा।बीडीओ ने गुरुवार को बैलट बॉक्स भंडार गृह पहुंच कर पेंटिंग आदि का जायजा लिया है। बीडीओ ने बताया सरपंच एवं पंच के 259 बूथ के लिए बड़ा एवं छोटा रिजर्व लगाकर 518 सहित 570 बैलट बॉक्स का उपयोग किया जा रहा है। इस मौके पर निर्वाचन सहयोगी मुकेश कुमार सिंह, कौशल किशोर, सुबोध कुमार, राजेश कुमार मंडल तत्पर दिख रहे थे। मालूम हो रजौन में 18 मुखिया सरपंच, 26 पंचायत समिति सदस्य एवं 256 वार्ड पंच पद के लिए पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चलेगा। बीडीओ ने बताया मतदाता सूची प्राप्त हो चुका है। विखंडन कार्य की प्रक्रिया चल रहा है।
रिपोर्ट:केआर राव
Tags
बांका