बांका:जिलाधिकारी और उप विकास आयुक्त के निर्देश पर सोमवार को विशेष अभियान चलाकर शिविर में प्रखंड़ के 18 शिविर में कुल 4839 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस शिविर में सुबह सात बजे से महिला पुरुष की भीड़ उमड़ पड़ा। अंतिम रिपोर्ट आने पर उत्तरी बारने पंचायत में 652,दक्षिणी बारने 524,चांदवारी में 830,चांदन में 440,धनुवसार 1042,पूर्वी कटसकरा 671,भैरोगंज 250,सुईया 430 को वैक्सीन दिया गया।इस आशय की जानकारी आवास पर्यवेक्षक जितेंद्र वर्मा ने दिया। जोनल पदाधिकारी के रूप में सीओ प्रशांत शांडिल्य,बीडीओ राकेश कुमार जबकि सेक्टर पदाधिकारी के रूप में बीसीओ राजीव रंजन, कल्याण पदाधिकारी भोला दास,एम ओ राहुल कुमार, पंचायती राज्य पदाधिकारी हरिमोहन कुमार, बी ए ओ रामयश मंडल, सीडीपीओ वंदना दास शामिल थी।