बांका (चांदन):प्रखंड के सिलजोरी पंचायत के भनरा गांव के देवघर औऱ बांका के कई आपराधिक मामले का आरोपी पप्पू यादव की लाश झारखंड सीमा पर स्थित परित्राण मेडिकल कालेज परिसर में मिलने से गांव में तरह तरह की चर्चा का बाजार गर्म है।वैसे जसीडीह पुलिस को मृतक की पत्नी में हत्या का आवेदन दिया है। मंगलवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद पप्पू यादव की लाश भनरा गांव आने पर उसकी पत्नी औऱ एक मात्र पुत्री का रो रो कर बुरा हाल है। पप्पू यादव पर देवघर के एक शराब कारोबारी से दो बर्ष पूर्व 10 लाख की रंगदारी मांगने के मामले के साथ कई अन्य मामले के आरोपी के लिए जेल भी गया था। जबकि चांदन में भी लूट सहित कई मामले में बांका जेल जा चुका है। मृतक की पत्नी किरण देवी ने बताया कि सिकंदर यादव से उसकी पुरानी दुश्मनी चल रही थी।और उसने ही उसे रात के दस बजे बुलाकर ले गया। फिर वापस नही आया।जबकि कुछ ग्रामीण चोरी के पैसा के बंटवारे के विवाद में हत्या बता रहे है।