बांका (चांदन): प्रखंड प्रखंड मुख्यालय के ग्राम कचहरी के सरपंच गौतम कुमार पर 420 का एक केश दर्ज होने के बाद जहां वह पुलिस की नजरों से बच रहा है।वही अब एक बार फिर डूमरथर ग्राम निवासी मुकेश कापरी ने सीओ को आवेदन देकर सरपंच पर आरोप लगाया है कि सरपंच कार्यालय से नकल देने के नाम पर फर्जी रसीद छपवा के मोटी रकम वसूल किया जाता है।छोटे छोटे नकल के लिए 500 रु तक कि रसीद दिया जाता है।जिसपर कोई सरकारी मुहर या नम्बर दर्ज नही होकर सिर्फ सरपंच का हस्ताक्षर दर्ज होता है। यह राशि सरकार के किस खाते में जमा होती है। इसका भी कोई पता नही होता है।शिकायतकर्ता के आवेदन पर सीओ प्रशांत शांडिल्य ने अनुशंसा करते हुए थानाध्यक्ष से जांच कर समुचित कार्यवाई करने को कहा है।सीओ ने बताया कि सरपंच कार्यालय को सरकारी कोई रसीद उपलब्ध नही कराई गई है। जबकि कुछ सरपंच कार्यालय में बिना किसी न्याय शुल्क के मोटी रकम लेकर नकल रसीद बना कर दिया जाता है।थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि जांच के बाद कार्यवाई की जाएगी।