15 सितम्बर से रजौन में अभ्यर्थियों का कटेगा एनआर

रजौन, (बांका):रजौन प्रखंड में पंचायत आम चुनाव 8 अक्टूबर को तीसरे चरण में होने जा रहा है। मतगणना का कार्य 10 एवं 11 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में होगी। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण निष्पक्ष निर्भीक तरीके से कराने के लिए बीडीओ राजकुमार पंडित ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों, एआरओ एवं रजौन नवादा के थानाध्यक्षों के साथ बैठक 8 सितंबर बुधवार को करने जा रहा है। बीडीओ ने बताया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा तीसरे चरण के नामांकन प्रक्रिया का विधिवत प्रपत्र-5 में प्रकाशन 15 सितंबर को करेगा। प्रपत्र-5 प्रकाशन होने के साथ 15 सितंबर से ही मुखिया सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड एवं पंच अभ्यर्थियों का एनआर कटने का कार्य काउंटर पर प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए 13 अलग-अलग एनआर काउंटर खोले जा रहे हैं। अनारक्षित कोटि के अभ्यर्थियों को एनआर कटाने के जाति प्रमाण पत्र की कोई जरूरत नहीं है। आरक्षित कोटि वाले को एनआर के समय जाति प्रमाण पत्र की छाया प्रति देकर आरक्षित कोटि का एनआर कटाने कहा गया है। मुखिया सरपंच, पंचायत समिति सदस्य अनारक्षित कोटि वाले को एक हजार, आरक्षित कोटि वाले को 500, अनारक्षित वार्ड एवं पंच को 250 एवं आरक्षित वाले को 125 एनआर कटवाने वक्त अभ्यर्थियों को देय होगा। बीडीओ ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए प्रतिदिन लगातार बूथों पर पहुंच कर चुनाव कर्मियों को बैठने के लिए टेबल-कुर्सी फर्नीचर के अलावे बिजली पानी, रैंप, संपर्क पथ, भवन चारदीवारी आदि मूलभूत समस्याओं से अवगत हो रहे हैं। मंगलवार को आईटी भवन स्थित पंचायत निर्वाचन शाखा में निर्वाचन सहायकों के साथ बैठ कर निर्वाचन सहायकों से जानकारी दे रहे थे। बीडीओ ने बताया प्रखंड से 1116 कर्मियों का प्रशिक्षण नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ था। तामिला के उपरांत जिला को प्रेषित की जा रही है। 259 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण निष्पक्ष निर्भीक तरीके से चुनाव कराने के लिए 18 सेक्टर में विभक्त करते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेटों के हवाले कर दिया गया है। समीक्षा बैठक के क्रम में बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा, बीसीओ प्रफुल्ल चंद्र सिन्हा, बीएसओ अनुपम कुमार सिंह,बीआरपी संजय कुमार झा, निर्वाचन सहायक मुकेश कुमार सिंह, कौशल किशोर, राजेश कुमार मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे।

रिपोर्ट: केआर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post