29 केंद्रों पर 1960 लोगों को लगाया गया टीका

रजौन(बांका): मंगलवार को कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्रखंड के 29 केंद्रों को चिन्हित कर 1960 लोगों को वैक्सीन लगाया गया। टीका लगाने के बाद लाभुकों को 30 मिनट तक डॉक्टर की देखरेख में शिविर में रखा जा रहा था। मंगलवार को कोविड शील्ड और को वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज लाभुकों को लगाया गया।इसके पूर्व प्रखंड के सभी गांव में घूम घूम कर लोगों को वैक्सिनेशन के प्रति जागरुक किया गया। तब जाकर सभी केंद्रों पर वैक्सिनेशन को लेकर लोग काफी संख्या में पहुंचे हुए थे। स्वास्थ्य केंद्र पर लग रहे भीड़ को देखते हुए लगातार सभी पंचायतों में शिविर लगाकर लोगों को टीका लगाने का कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र सहित 29 केंद्रों पर कुल 1960 लोगों को टीका लगाया गया है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post