मोतिहारी । आज जिलाधिकारी, शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 वैक्सीनेशन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दिनांक 6 सितंबर 2021 को कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान अंतर्गत जिले भर में लगभग 3 लाख लोगों का टीकाकरण किया जाएगा ।
इस महाअभियान को सफल बनाने हेतु शिक्षा विभाग ,जीविका आईसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग आदि आपस में समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित करेंगे ।
दिनांक 4.9 .21 को प्रखंड मुख्यालय के पीएचसी स्तर पर जीविका दीदियां एवं शिक्षकों को भेरीफायर का प्रशिक्षण दिया जाएगा । इस महाअभियान में जिले भर में 800 सेशन साइट क्रियाशील रहेंगे ।
उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने हेतु भीड़भाड़ पर नियंत्रण करने हेतु विधि-व्यवस्था दुरूस्त किया जाएगा ।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा, सिविल सर्जन ,एसीएमओ , डीपीएम, डीआईओ,यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ ,केयर ,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जीविका प्रबंधक ,आईसीडीएस आदि उपस्थित थे ।
