अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा -2021 संयुक्तादेश जारी ।

मोतिहारी। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद पटना के द्वारा आयोजित होने वाली अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा  -2021 एवं डिप्लोमा प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा -2021 दिनांक 05.09.2021 को 3:30अपराहन से 5 :45 अपराह्न तक आयोजित की गई है। 

परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक ,  नवीन चंद्र झा के द्वारा संयुक्तादेश जारी किया गया है ।

इस परीक्षा हेतु मोतिहारी अनुमण्डल अन्तर्गत अग्रलिखित 01. एम0एस0 काॅलेज, मोतिहारी, 02 शान्ति निकेतन जुबली स्कूल शान्तिपुरी, मोतिहारी, 03 एम0जे0के0 राजकीय इन्टर काॅलेज, मोतिहारी, 04 मंगल सेमिनरी, मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण, 05 मुजिब बालिका +02 विद्यालय मोतिहारी ,06 डा0 एस0 के0 एस0 महिला काॅलेज मोतिहारी, 07 एल0एल0डी0 काॅलेज मोतिहारी, 08 राजकीय पाॅलटेकनिक, मोतिहारी 09, एस0पी0जी0+02 उच्च विद्यालय जिवधारा, 10 एस0एन0.एस0 काॅलेज, मोतिहारी, 11 सी0एस0डी0ए0भी0 पब्लिक स्कूल, मोतिहारी, 12 एम0एच0के0 काॅलेज मोतिहारी 13 संत जेबियर्स उच्च विद्यालय, मोतिहारी 14 गौरीशंकर मध्य विद्यालय, मोतिहारी, 15 डायट छतौनी, मोतिहारी, 16 श्री राजाराम साह उच्च वि0 तुरकौलिया, मोतिहारी, 17 प्रभावती गुप्ता कन्या उच्च विद्यालय, मोतिहारी, 18 गोपाल साह  +02 विद्यालय मोतिहारी, 19 श्री महावीर मध्य विद्यालय मोतिहारी, 20 जे0एस0के0 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, तुरकौलिया एवं 21 दिल्ली पब्लिक स्कूल, मोतिहारी को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। 

21  परीक्षा केंद्रों पर 8925 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार रहित वातावरण में संचालन कराने तथा परीक्षा केंद्रों पर विधि व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेवारी जिला प्रशासन के सभी संबंधित पदाधिकारी को दी गई है ।

परीक्षा के सफल आयोजन हेतु गश्ती दल दंडाधिकारी , उड़नदस्ता दल दंडाधिकारियों , ऑब्जर्वर ,स्टैटिक दण्डाधिकारियों ,पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है ।

ऐसी आशंका है कि उक्त परीक्षा के दौरान उपद्रवी तत्वोें द्वारा शांति भंग करने का प्रयास किया जा सकता है, जिससे परीक्षा को कदाचारमुक्त संचालन कराने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इन उपद्रवी तत्वों द्वारा शांति भंग करने की आशंका को ध्यान में रखते हुए  श्री प्रिय रंजन राजू, अनुमण्डल दण्डाधिकारी, सदर मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण द्वारा उपरोक्त परीक्षा केन्द्र पर धारा -144 द0प्र0स0 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू किया गया है।

परीक्षा केन्द्र के अहाते के 200 मीटर की परिधि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अस्त्र शस्त्र आग्नेयास्त्र, घातक हथियार या लाही लेकर नही जायेगा। 

पांच या पाॅच से अधिक व्यक्ति एक जगह इक्क्ठा नही होंगे। 

परीक्षा से असंबधित व्यक्ति मटरगस्ती नही करेगा। 

पुर्जी, किताब, ब्ल टूथ, मोबाईल आदि इलेक्ट्रोनिक उपकरणों का उपयोग परीक्षार्थियों एवं वीक्षको के लिये पूर्णत वर्जित रहेगा। 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बिहार, पटना द्वारा प्रदत निदेशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। 

परीक्षा से असंबंधित व्यक्ति उक्त परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नही करेगा। 

कोई भी व्यक्ति /छात्र, कैलकुलेटर, इलेक्ट्राॅनिक समान अथवा मोबाईल के साथ प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश नही करेगा। 

परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की परिधि के अन्तर्गत स्थित सभी फोटो स्टेट की दूकान परीक्षा की तिथि को पूर्वा0 10.30 बजे से परीक्षा समाप्ति तक बंद रहेगी। 

परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं नियमानुसार संचालन में कोई अवरोध पैदा नही करेगा एवं प्रतिबंधित क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार नही करेगा। 

यह निषेधाज्ञा परीक्षा से संबंधित पदाधिकारी/पुलिस कर्मी/डयुटी पर तैनात कर्मचारियों पर लागू नही होगा। 

कोई भी व्यक्ति/छात्र, लिखित सामग्री, प्रवेश-पत्र कोई लेख सादा कागज, क्लिप बोर्ड स्लाइडर रूल, कैलकुलेटर, मोबाईल फोन ब्ल टूथ उपकरण, डिजिटल डायरी पाॅमटाप, पी0डी0ए0 या अन्य इलेक्ट्राॅनिक उपकरण के साथ प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश नही करेगा। 

यह निषेधाज्ञा परीक्षा के तिथि दिनांक-05.09.2021 को पूर्वा 10.30 बजे से परीक्षा समाप्ति तक लागू रहेगा।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post